ब्रेड उपमा बनाने की रेसिपी हिंदी में । Bread Upma Recipe In Hindi | Bread Upma|

5/5 - (6 votes)

ब्रेड उपमा बनाने की रेसिपी हिंदी में । Bread Upma recipe in Hindi | मसाला ब्रेड उपमा | Masala Bread Upma Recipe In Hindi | बची ब्रेड से बना आसान नाश्ता |Quick and easy breakfast recipe 

Title Excerpt:  ब्रेड उपमा के बारे मे , सब्जी के साथ बनाए,  ब्रेड उपमा का स्वाद, बनाने मे समय,  सर्विनग / SERVING,  ब्रेड उपमा के लिए लगने वाली सामग्री, बनाने की विधि, सुझाव,विडिओ लिंक, एफ ए कउ , रिव्यू ।

ब्रेड उपमा के बारे मे

ब्रेड उपमा को दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आपके पास समय की कमी है तो झटपट बनाएं ब्रेड उपमा। आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि ब्रेड ठीक से भुनी हुई है और मसाले स्वाद के अनुसार डाले गए हैं। इसके अतिरिक्त, आप कुछ गरम मसाला डालकर अपने स्वाद के अनुसार इसे अनुकूलित भी कर सकते हैं। ब्रेड उपमा जल्दी बनने वाला एक आसान नाश्ता है जो घर की रसोई में उपलब्ध सामग्री से आसानी से बनाया जा सकता है इसको बनाना बहुत आसान है आप इसमें अपनी पसंद से सब्जियां और मसालों को ऐड कर सकते हैं कोई तीखा खाना पसंद करता है तो तीखा बना सकता कोई खट्टा मीठा खाना पसंद करता है तो खट्टा मीठा बना सकता है।

सब्जी के साथ बनाए

आपको जो भी सब्जियां पसंद है आप ब्रेड उपमा में वह सब्जियां डाल सकते हैं हम इसमें गाजर, टमाटर ,प्याज,मिर्च, हरा धनिया ,मटर,उबले आलू का उपयोग कर रहे हैं आप इसमें जो भी सब्जी खाना पसंद करते हैं वह इसमें डाल सकते है।

ब्रेड उपमा का स्वाद –

ब्रेड उपमा कम समय में बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है। इसे ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते में खाना पसंद करते हैं, क्योंकि ये कभी-भी बनाया जा सकता है। अगर आप कहीं बाहर से आए हैं और आपको खाना बनाने का मन नहीं है। ऐसे में कुछ टेस्टी खाने का मन है, तो आप इसे फटाफट बना सकते हैं। ये स्वाद में बहुत ही बेहतरीन होता है और आपको फिट रखने के लिए काफी जरूरी है। 

बनाने मे समय:- 

तैयारी का समय:5 MINUTES
पकाने का समय:10 MINUTES
कुल समय:15 MINUTES

सर्विनग / SERVING 

कितने लोगों के लिए  2

ब्रेड उपमा के लिए लगने वाली सामग्री:-

6-7 ब्रेड स्लाइस
3/4 कप मटर
1/2 कप गाजर
1 उबला आलू
1 छोटी साइज का प्याज
1 हरीमिर्च
1 चम्मच सरसों/ राई
1 चम्मच मैगी मैजिक मसाला
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1/3 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
5-6 करी पत्ता
आवश्यकतानुसार बारीक कटी हरी धनिया
स्वादानुसार नमक
3 चम्मच ऑयल
1/4 चम्मच गरम मसाला
1/4 चम्मच चाट मसाला
2 चम्मच चने उड़द की दाल भीगी हुई
 1/4 चिली फ्लेक्स

बनाने की विधि

माना जाता है कि दिन की शुरुआत अगर स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट से हो, तो पूरा दिन शानदार गुजरता है, यही कारण है कि लोग हेल्दी और स्वादिष्टब्रेकफास्ट बनाना पसंद करते हैं। साउथ इंडियन डिश ‘ब्रेड उपमा’ बनाने का क्रेज इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है। यह ब्रेकफास्ट महज कुछ मिनट में तैयार हो जाता है और हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। आज आपको ‘ब्रेड उपमा’ बनाने की बेहतरीन रेसिपी बताएंगे, ब्रेड उपमा एक लोकप्रिय भारतीय नाश्ता या ब्रेड के साथ नाश्ता है। यह उन बच्चों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय है जो अनाज या सैंडविच जैसे सामान्य स्नैक्स से कुछ अलग खाना पसंद करते हैं। क्लासिक उपमा के विपरीत, जो सूजी से बना होता है, यह रेसिपी ब्रेड के साथ बनाई जाती है। यह रेसिपी बची हुई ब्रेड या स्टोर से खरीदी हुई कटी हुई ब्रेड का उपयोग करने का एक शानदार तरीका है, जो आमतौर पर कम शेल्फ लाइफ के कारण बर्बाद हो जाती है। इस लिए हम आज ब्रेड उपमा बनाने जा रहे है।

स्टेप-1

 सबसे पहले ब्रेड के स्लाइस को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर रख लें। अब उबले आलू को छील लीजिए। अब आलू, प्याज और गाजर को भी बारीक काट लीजिए। एक पैन में थोडा़ सा तेल गरम करें और उसमें सरसों के दाने, चना दाल और उड़द की दाल डालें। हल्का सुनहरा होने तक भूनते रहें।

स्टेप-2

फिर 20 सेकेन्ड बाद हरी मिर्च और कड़ी पत्ता डालकर फ्राई कीजिए। अब धुली हुई फ्रोजर की हरी मटर डालिए।

स्टेप-3

2 से 3 मिनट के बाद मटर में गाजर मिला दीजिए और कवर करके पकने दीजिए। अब उबले आलू और मैजिक मैगी मसाला डालें।

स्टेप-4

हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं और सबको अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए। जब सभी सब्जियों पक जाएं तो उसमें कटे हुए ब्रेड के पीस डाल दीजिए और सबको अच्छे से मिक्स कर लीजिए जिससे कि ब्रेड में सभी मसाले अच्छे से मिल जाए।

स्टेप-5

ब्रेड में मसाले अच्छी से कोट हो जाने के बाद गैस ऑफ कर दीजिए. मसाला ब्रेड उपमा रेडी हैं।

स्टेप-6

ब्रेड उपमा को सर्विंग प्लेट में निकाल लीजिए ओर ऊपर से थोड़ा सा चिली फ्लेक्स डाल दीजिए और फिर गरमा गरम चाय के साथ सर्व कीजिए।

सुझाव:-

  • ब्रेड मसाला उपमा रेसिपी में अधिक समृद्ध स्वाद के लिए मक्खन या घी का उपयोग करें।
  • इसे और अधिक पौष्टिक बनाने के लिए इसमें मटर, बीन्स और गाजर जैसी सब्जियां भी मिलाएं।
  • आप अधिक फ्लेवर के लिए सांबर पाउडर या पाव भाजी मसाला मिला सकते हैं।
  • टोस्टिंग ब्रेड वैकल्पिक है। हालांकि, वे ब्रेड उपमा के लिए कुरकुरापन जोड़ते हैं।
  • ब्रेड को अपने हिसाब से किसी भी आकार में काट सकते हैं. 
  • करी पत्ता ना हो तो हटा भी सकते हैं.

Review-

ब्रेड उपमा एक पौष्टिक व्यंजन है जो कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत है। इसके अतिरिक्त, इसमें स्वस्थ वसा और विटामिन और खनिज भी होते हैं जो हमारे विकास और विकास के लिए आवश्यक हैं। इस प्रकार, यह एक आसान और पौष्टिक भोजन है जिसका आनंद सभी उम्र के लोग उठा सकते है।

FAQ:

Q.-क्या हम क्या हम ब्रेड उपमा में और भी सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं?

ANS. जी हां ब्रेड उपमा में शिमला मिर्च , बींस और फली या फिर आपको जो भी सब्जियां पसंद हो आप उनका उपयोग कर सकते हैं, हम इसमें सिर्फ मटर, गाजर प्याज आलू इन सब सब्जियों का उपयोग कर रहे हैं।

Q. ब्रेड उपमा में कितनी कैलोरी होती है?

ANS.ब्रेड उपमा में एक सर्विग में 336 कैलोरी होती है।

Q. ब्रेड उपमा के लिए हम कौनसी ब्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं?

ANS.- ब्रेड उपमा के लिए हम दोनों ब्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं चाहे वह ब्राउन ब्रेड हो या फिर व्हाइट ब्रेड हो जो लोग मैदा कम खाना पसंद करते है वह ब्राउन ब्रेड उपयोग कर सकते हैं।

Q. ब्रेड उपमा बिना उड़द और चने की दाल के बन सकता है?

ANS- हां जी अगर आपको उड़द चने की दाल नहीं डालना है तो आप बीना उड़द चने की दाल के भी इसको बना सकते हैं क्योंकि कुछ लोगों को उड़द और चने की दाल बहुत नुकसान देती है इस वजह से वह खाना पसंद नहीं करते हैं तो आप ब्रेड उपमा को बिना चने उड़द की दाल के भी बना सकते हैं।

अन्य रेसिपी देखने के लिए क्लिक कीजिए

ब्रेड उपमा बनाने की रेसिपी हिंदी में । Bread Upma Recipe In Hindi | Bread Upma

ब्रेड उपमा को दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आपके पास समय की कमी है तो झटपट बनाएं ब्रेड उपमा। आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि ब्रेड ठीक से भुनी हुई है और मसाले स्वाद के अनुसार डाले गए हैं। इसके अतिरिक्त, आप कुछ गरम मसाला डालकर अपने स्वाद के अनुसार इसे अनुकूलित भी कर सकते हैं। ब्रेड उपमा जल्दी बनने वाला एक आसान नाश्ता है जो घर की रसोई में उपलब्ध सामग्री से आसानी से बनाया जा सकता है इसको बनाना बहुत आसान है आप इसमें अपनी पसंद से सब्जियां और मसालों को ऐड कर सकते हैं कोई तीखा खाना पसंद करता है तो तीखा बना सकता कोई खट्टा मीठा खाना पसंद करता है तो खट्टा मीठा बना सकता है।

Type: SNAKES

Cuisine: INDIAN

Keywords: ब्रेड उपमा बनाने की रेसिपी हिंदी में । Bread Upma Recipe In Hindi | Bread Upma

Recipe Yield: 2 PEOPLE

Calories: 336 कैलरी

Preparation Time: PT0H05M

Cooking Time: PT0H10M

Total Time: PT0H15M

Recipe Video Name: सिर्फ 5 minutes में बनाये ब्रेड उपमा | Bread Upma Recipe in Hindi | Quick and easy breakfast recipe

Recipe Video Description: PRESENTED BY Food Forever

Recipe Video Thumbnail: https://nishthaskitchen.com/wp-content/uploads/2023/07/Bread-Upma-300x169.png

Recipe Ingredients:

  • 6-7 ब्रेड स्लाइस
  • 3/4 कप मटर
  • 1/2 कप गाजर
  • 1 उबला आलू
  • 1 छोटी साइज का प्याज
  • 1 हरीमिर्च
  • 1 चम्मच सरसों/ राई
  • 1 चम्मच मैगी मैजिक मसाला
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/3 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 5-6 करी पत्ता
  • आवश्यकतानुसार बारीक कटी हरी धनिया
  • स्वादानुसार नमक
  • 3 चम्मच ऑयल
  • 1/4 चम्मच गरम मसाला
  • 1/4 चिली फ्लेक्स
  • 1/4 चम्मच चाट मसाला
  • 2 चम्मच चने उड़द की दाल भीगी हुई

Recipe Instructions: स्टेप-1 सबसे पहले ब्रेड के स्लाइस को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर रख लें। अब उबले आलू को छील लीजिए। अब आलू, प्याज और गाजर को भी बारीक काट लीजिए। एक पैन में थोडा़ सा तेल गरम करें और उसमें सरसों के दाने, चना दाल और उड़द की दाल डालें। हल्का सुनहरा होने तक भूनते रहें। स्टेप-2 फिर 20 सेकेन्ड बाद हरी मिर्च और कड़ी पत्ता डालकर फ्राई कीजिए। अब धुली हुई फ्रोजर की हरी मटर डालिए। स्टेप-3 2 से 3 मिनट के बाद मटर में गाजर मिला दीजिए और कवर करके पकने दीजिए। अब उबले आलू और मैजिक मैगी मसाला डालें। स्टेप-4 हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं और सबको अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए। जब सभी सब्जियों पक जाएं तो उसमें कटे हुए ब्रेड के पीस डाल दीजिए और सबको अच्छे से मिक्स कर लीजिए जिससे कि ब्रेड में सभी मसाले अच्छे से मिल जाए। स्टेप-5 ब्रेड में मसाले अच्छी से कोट हो जाने के बाद गैस ऑफ कर दीजिए. मसाला ब्रेड उपमा रेडी हैं। स्टेप-6 ब्रेड उपमा को सर्विंग प्लेट में निकाल लीजिए ओर ऊपर से थोड़ा सा चिली फ्लेक्स डाल दीजिए और फिर गरमा गरम चाय के साथ सर्व कीजिए।

Editor's Rating:
5

Leave a Comment