चने की दाल का भरवां मसाला पराठा | चने की दाल के परांठे | Chana Dal Paratha Recipe

5/5 - (1 vote)

चने की दाल का भरवां मसाला पराठा -Unique Paratha Recipe-Rajasthani Daal Paratha Recipe-चने की दाल के परांठे – Chana Dal Paratha Recipe

Title Excerpt:  चने की दाल के परांठे के बारे मे , अदरक ओर हरे धनिये के साथ बनाए,  चने की दाल के परांठे का स्वाद, बनाने मे समय,  सर्विनग / SERVING,  चने की दाल के परांठे के लिए लगने वाली सामग्री, बनाने की विधि, सुझाव,विडिओ लिंक, एफ ए कउ , रिव्यू ।

चने की दाल के परांठे के बारे मे

परांठे तो हमारे रोज के खाने में बनते ही हैं। कभी कभी हम इनका स्वाद बदलने के लिये इनको अलग अलग दालों या सब्जियों का प्रयोग करके अलग अलग तरीके से बनायें तो बहुत अच्छे लगते हैं। दाल पराठा एक भरवां पराठा है जिसे गेहूं के आटे, चना दाल (चने की दाल) और मसालों से बनाया जाता है। भरवां पराठे की दाल के साथ पंजाबी घरों में लोकप्रिय है और आमतौर पर नाश्ते के लिए बनाया जाता है। दही, अचार और घर के बने मक्खन के साथ इस स्वादिष्ट चना दाल के पराठे का आनंद लें। 

अदरक ओर हरे धनिये के साथ बनाए

अगर हम इस पराठे को अदरक ओर हरे धनिये के साथ बनाए तो उसमे अदरक की थोड़ी सी चिरचिरहट ओर धनिये की खुशबू पराठे का स्वाद ओर सुगंध दोनों ही बहुत बढ़ जाती है।

चने की दाल के परांठे का स्वाद –

जब बात की जाए चने की दाल के पराठे की और साथ में चटनी टमाटर की हो तो स्वाद में ओर भी मजा आने लग जाता हैं और खाने का मजा दुगना हो जाता है। बहुत कम लोग इसे बनाना पसंद करते हैं क्योंकि इसमे थोड़ा ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है लेकिन अगर एक बार आप इसे बनाकर खाएंगे तो मन करेगा कि बार-बार बनाकर खाएं। यह अलग हटकर पराठा है स्वाद से भरपूर और चटपटा और स्वादिष्ट है।दाल का पराठा खाने में स्वादिष्ट और बनाने में बेहद ही आसान है। नाश्ते के लिए दाल के पराठे एक अच्छा विकल्प हैं। ठंड के मौसम में स्टफ पराठे का स्वाद और भी बढ़ जाता है। ये पराठे ना केवल स्वाद में बेहतरीन होते हैं बल्कि हैवी भी होते हैं जिसकी वजह से आपको जल्दी भूख नहीं लगती। 

बनाने मे समय:- 

तैयारी का समय:10 MINUTES
पकाने का समय:20 MINUTES
कुल समय:30MINUTES

 सर्विनग / SERVING 

कितने लोगों के लिए  5

चने की दाल के परांठे के लिए लगने वाली सामग्री:-

गेहूं का आटा – 2 कप 
चने की दाल -1/2 कप 
हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
तेल – 1/4 कप 
धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
नमक – 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
जीरा – 1/4 छोटी चम्मच
हींग – 1 – 2 पिंच
हरी मिर्च – 2
अदरक – 1/2 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ) या 1/2 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
अमचूर पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 2-3 पिंच
 प्याज -1 (बारीक कटी हुई)
 

बनाने की विधि

इस रेसिपी में चना दाल को ताजा पकाया जाता है और फिर मसालों के साथ मिलाया जाता है। फिर इस फिलिंग को पराठे में स्टफ किया जाता है। यह रेसिपी बची हुई पकी हुई चना दाल के साथ बनाने के लिए काफी बड़िया है।इन पराठों को बनाने के लिए हम आमतौर पर चना दाल का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप सर्दियों में स्टफ पराठे बनाने की सोच रहे हैं तो चने की दाल के पराठे आपके लिए बेस्ट हैं। सादे पराठे की तुलना में स्टफ पराठे बनाने में थोड़ा समय जरूर लगता है लेकिन इनका स्वाद ऐसा होता है कि एक बार खाने के बाद लोग इसे बार बार खाने की फरमाइश करने लगते हैं।

स्टेप-1

चने की दाल को धोकर 5- 6 घंटे पहले से पानी में भिगो दीजिये। अगर सुबह बनाने हो तो रात मे भिगो दीजिए।

स्टेप-2

आटे में 1/2 छोटी चम्मच नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिला लीजिए. आटे से आधा पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लीजिए. आटे को 20 मिनिट के लिये रख दीजिए.

स्टेप-3

दाल तैयार करने की विधि- सबसे पहले चने की दाल को पानी से निकालकर छन्नी में कर लें। ऐसा इसलिए ताकि दाल से सारा पानी निकल जाए। इसके बाद गैस पर धीमी आंच पर कड़ाही या कुकर चढ़ाएं। जब कड़ाही गरम हो जाए तो उसमें एक चम्मच जीरा, प्याज की महीन कटी हुई टमाटर , 2 साबित मिर्च डालें। इसके बाद जो दाल आपने पानी से निकाली है उसे इसमें डालकर कंछुली से चलाएं।

स्टेप-4

अब इसमें हरी मिर्च कटी हुई और स्वादानुसार नमक डालें। इसके बाद कड़ाही को प्लेट से ढक दें और दाल को पकने दें। इस बात का ध्यान रखें कि गैस की आंच धीमी ही रहे ताकि दाल नीचे से जल ना पाए।

स्टेप-5

बीच बीच में चेक करते रहें कि दाल पकी है या फिर नहीं। वैसे 10 मिनट में डाल अच्छे से पक जाती है। जैसे ही दाल पक जाए तो गैस बंद कर फ्राई की हुई दाल को एक प्लेट में निकाल लें। जब दाल ठंडी हो जाए तो उसे मिक्सी में पीस लें या फिर चम्मच से मेश कर ले। अब आपकी स्टफिंग के लिए चने की दाल एकदम तैयार है।

स्टेप-6

चने की दाल के पराठे बनाने की विधि- चने की दाल का पराठा बनाने के लिए आटे को जब भी आप मसलें तो उसमें थोड़ा नमक जरूर डाल दें। अब आटे की एक लोई लें और उसमें चने की पिसी हुई दाल का मिश्रण डालें और आटे ही लोई को हाथ से घुमाते हुए बंद करें। अब लोई ठीक उसी तरह से बेलें जैसे कि आप साधारण पराठे को बेलते हैं।

स्टेप-7

उधर दूसरी तरफ आप तवे को धीमी आंच पर चढ़ा दें। बिली हुई लोई को तवे के गरम होते ही उसके ऊपर डालें। इस पराठे को दोनों तरफ से रिफाइंड या घी लगाकर सेकें। जब पराठा दोनों तरफ से सिक जाए तो उसे प्लेट में निकाल लें। इसी तरह से आप सभी पराठों को सेकें। इन पराठों को आप आलू टमाटर की सब्जी या फिर अचार के साथ भी खा सकते हैं।

सुझाव:-

  • खाना पकाने के समय को कम करने के लिए चना दाल को अच्छी तरह से भिगो दें।
  • एक बार पूरी तरह से पक जाने के बाद पानी को पूरी तरह से छानन सुनिश्चित करें, नहीं तो पानी में ब्लेंड करना और भरावन करना मुश्किल हो जाएगा।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए स्टफिंग में बारीक कटे हुए प्याज़ डालें।
  • चना दाल पराठा रेसिपी को घी के साथ भुने जाने पर बहुत अच्छा लगता है।
  • अगर आपके पास सुबह टाइम कम हो तो आप ब्रेकफास्ट में पराठे बनाने के लिए दाल को रात में ही भिगो कर रख सकती हैं। 

Review-

चना दाल का पराठा चना दाल और मसालों एक बेहतरीन संयोजन है, ये एक उत्तर भारतीय रेसिपी है। ये नाश्ते के लिए एक अच्छी रेसिपी है। इसे आप अचार या दही के साथ परोस सकते हैं। आप इस पराठे की रेसिपी को कई खास अवसर पर भी बना सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है।

FAQ:

Q.चने की दाल से क्या फायदा होता है?

ANS.शरीर में बनी रहती है एनर्जी …
हड्डियां होती है मजबूत …
इम्यूनिटी होती है मजबूत …
कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल …
डायबिटीज में फायदेमंद …
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल …
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है।

Q. दाल के पराठे के साथ क्या खाना चाहिए?

ANS. आमतौर पर यह दाल पराठा नाश्ते में परोसा जाता है। चना दाल डालने के कारण यह एक भरवां पराठा है। पराठा हरी मिर्च के अचार या आम के अचार, दही और सफेद मक्खन के साथ सबसे अच्छा लगता है। अगर आप इसे शाम के नाश्ते के रूप में परोसना चाहते हैं तो एक कप गर्मागर्म चाय भी इसके साथ अच्छी लगेगी।

Q. चना दाल से क्या तात्पर्य है?

ANS. दाल छोटे चने होते है जिन्हे आधा टोड़कर पौलिश किया जाता है। यह दिखने और स्वाद मे मकई के दाने जैसे होते है और यह भारतीय पाकशैली कि मशहुर सामग्री मे से एक है। चना दाल स्वादिष्ट, पौष्टिक और पचाने मे आसान होती है

Q. चना दाल को बिना प्रेशर कुकर के पकने में कितना समय लगता है?

ANS.आपको चने की मात्रा का चार गुना पानी डालना याद रखना है। एक बार पानी में उबाल आने के बाद, आंच को धीमा कर दें और इसे 1 से 2 घंटे के लिए उबलने दें, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप चने को कितना नरम करना चाहते हैं।

अन्य रेसिपी देखने के लिए लिंक पर क्लिक कीजिए

चने की दाल का भरवां मसाला पराठा | चने की दाल के परांठे | Chana Dal Paratha Recipe

परांठे तो हमारे रोज के खाने में बनते ही हैं। कभी कभी हम इनका स्वाद बदलने के लिये इनको अलग अलग दालों या सब्जियों का प्रयोग करके अलग अलग तरीके से बनायें तो बहुत अच्छे लगते हैं। दाल पराठा एक भरवां पराठा है जिसे गेहूं के आटे, चना दाल (चने की दाल) और मसालों से बनाया जाता है। भरवां पराठे की दाल के साथ पंजाबी घरों में लोकप्रिय है और आमतौर पर नाश्ते के लिए बनाया जाता है। दही, अचार और घर के बने मक्खन के साथ इस स्वादिष्ट चना दाल के पराठे का आनंद लें।

Type: BREAD

Cuisine: INDIAN

Keywords: चने की दाल का भरवां मसाला पराठा | चने की दाल के परांठे | Chana Dal Paratha Recipe

Recipe Yield: 5 PEOPLE

Calories: कैलोरी 181

Preparation Time: PT0H10M

Cooking Time: PT0H20M

Total Time: PT0H30M

Recipe Video Name: चने की दाल का भरवां मसाला पराठा | Unique Paratha recipe | Rajasthani daal paratha recipe

Recipe Video Description: चने की दाल का भरवां मसाला पराठा | Unique Paratha recipe | Rajasthani daal paratha recipe

Recipe Video Thumbnail: https://nishthaskitchen.com/wp-content/uploads/2023/05/Chana-Dal-Paratha-Recipe-1024x576.png

Recipe Ingredients:

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • चने की दाल -1/2 कप
  • हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • तेल – 1/4 कप
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • नमक – 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • जीरा – 1/4 छोटी चम्मच
  • हींग – 1 – 2 पिंच
  • हरी मिर्च – 2
  • अदरक – 1/2 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ) या 1/2 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
  • अमचूर पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
  • प्याज -1 (बारीक कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर – 2-3 पिंच

Recipe Instructions: स्टेप-1 चने की दाल को धोकर 5- 6 घंटे पहले से पानी में भिगो दीजिये। अगर सुबह बनाने हो तो रात मे भिगो दीजिए। स्टेप-2 आटे में 1/2 छोटी चम्मच नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिला लीजिए. आटे से आधा पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लीजिए. आटे को 20 मिनिट के लिये रख दीजिए. स्टेप-3 दाल तैयार करने की विधि- सबसे पहले चने की दाल को पानी से निकालकर छन्नी में कर लें। ऐसा इसलिए ताकि दाल से सारा पानी निकल जाए। इसके बाद गैस पर धीमी आंच पर कड़ाही या कुकर चढ़ाएं। जब कड़ाही गरम हो जाए तो उसमें एक चम्मच जीरा, प्याज की महीन कटी हुई टमाटर , 2 साबित मिर्च डालें। इसके बाद जो दाल आपने पानी से निकाली है उसे इसमें डालकर कंछुली से चलाएं। स्टेप-4 अब इसमें हरी मिर्च कटी हुई और स्वादानुसार नमक डालें। इसके बाद कड़ाही को प्लेट से ढक दें और दाल को पकने दें। इस बात का ध्यान रखें कि गैस की आंच धीमी ही रहे ताकि दाल नीचे से जल ना पाए। स्टेप-5 बीच बीच में चेक करते रहें कि दाल पकी है या फिर नहीं। वैसे 10 मिनट में डाल अच्छे से पक जाती है। जैसे ही दाल पक जाए तो गैस बंद कर फ्राई की हुई दाल को एक प्लेट में निकाल लें। जब दाल ठंडी हो जाए तो उसे मिक्सी में पीस लें या फिर चम्मच से मेश कर ले। अब आपकी स्टफिंग के लिए चने की दाल एकदम तैयार है। स्टेप-6 चने की दाल के पराठे बनाने की विधि- चने की दाल का पराठा बनाने के लिए आटे को जब भी आप मसलें तो उसमें थोड़ा नमक जरूर डाल दें। अब आटे की एक लोई लें और उसमें चने की पिसी हुई दाल का मिश्रण डालें और आटे ही लोई को हाथ से घुमाते हुए बंद करें। अब लोई ठीक उसी तरह से बेलें जैसे कि आप साधारण पराठे को बेलते हैं। स्टेप-7 उधर दूसरी तरफ आप तवे को धीमी आंच पर चढ़ा दें। बिली हुई लोई को तवे के गरम होते ही उसके ऊपर डालें। इस पराठे को दोनों तरफ से रिफाइंड या घी लगाकर सेकें। जब पराठा दोनों तरफ से सिक जाए तो उसे प्लेट में निकाल लें। इसी तरह से आप सभी पराठों को सेकें। इन पराठों को आप आलू टमाटर की सब्जी या फिर अचार के साथ भी खा सकते हैं।

Editor's Rating:
5

Leave a Comment