अरबी की सब्जी |Sukhi arbi recipe |अरबी की सूखी मसालेदार सब्जी |Besan wali Arbi Recipe

5/5 - (4 votes)

अरबी की सूखी मसालेदार सब्जी | Arbi Masala Recipe | Fried Arbi recipe | Sukhi arbi recipe|अरबी की सूखी सब्जी बनाने की विधि | Arbi ki sukhi sabji Recipe | Besan wali Arbi Recipe

Title Excerpt:  अरबी की सूखी सब्जी के बारे मे , बेसन के साथ बनाए,  अरबी की सूखी सब्जी का स्वाद, बनाने मे समय,  सर्विनग / SERVING, अरबी की सूखी सब्जी के लिए लगने वाली सामग्री, बनाने की विधि, सुझाव,विडिओ लिंक, एफ ए कउ , रिव्यू ।

अरबी की सूखी सब्जी के बारे मे —

अरबी की सब्जी को मैने बहुत आसान तरह से बनाया है। बच्चे इसे बहुत पसंद करते है क्योंकि यह बहुत स्वादिष्ट और कुरकुरी हो जाती है। यह खाने का स्वाद बढ़ा देती है। आप अरबी की सब्जी पराठे व पूरी के साथ परोसे। इस सब्जी में कच्ची अरबी को लम्बाई में काटते है, बच्चों को यह बहुत पसंद आती है, उन्हें यह फिंगर चिप्स जैसी लगती है।

 बेसन के साथ बनाए

अगर हम अरबी मे थोड़ा स भुना बेसन डाल देते है तो उसका स्वाद ओर भी मस्त हो जाता है। आप पूड़ी परांठे के साथ अरबी की सब्जी बहुत ज्यादा अच्छी लगती है, चाहे वो अरबी फ्राई हो या कुरकुरी अरबी या बेसन वाली अरबी हर अरबी का अपना अपना विशिष्ट स्वाद होता है। घर पर जब खास मेहमान आयें तो खास स्वाद वाली बेसनी अरबी (Besan wali Arbi) अवश्य बनायें। सभी को बेहद पसंद आयेगी।

अरबी की सूखी सब्जी का स्वाद –

मसालेदार अरबी सब्ज़ी अरबी खाने का पसंदीदा तरीका है। यह बनाने के लिए एक आसान तरीका है। कुरकुरी और मसालेदार, इस अरबी की सब्ज़ी को आप अपने दिन के खाने के लिए परोस सकते है। बनाने में आसान, आप इस सब्ज़ी को अपने या अपने बच्चो के लंच बॉक्स में भी परोस सकते है।

बनाने मे समय:- 

तैयारी का समय:10 MINUTES
पकाने का समय:20 MINUTES
कुल समय:30MINUTES

 सर्विनग / SERVING 

कितने लोगों के लिए  3

अरबी की सूखी सब्जी के लिए लगने वाली सामग्री:

500 ग्राम अरबी।
2 बड़े चम्मच तेल।
1 छोटा चम्मच अजवाइन।
1 छोटा चम्मच जीरा।
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
1/2 छोटा चम्मच हींग।
1 छोटा चम्मच गरम मसाला।
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
1 छोटा चम्मच नमक।
20 ग्राम हरी धनिया बारीक कटी हुई।
 2 छोटे चम्मच बेसन
 आधा नींबू
1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला

बनाने की विधि

बहुत लोग होते है जिन्हे अरबी नहीं पसंद होती है | लेकिन अगर आप अगर इस तरीके से बनाएंगे तो आपको ये बहुत पसंद आएगी | इस पोस्ट में मैं आपको बताने जा रही हु कि अरबी कि सुखी सब्जी कैसे बनाते है। इस सब्जी को आप रोटी पराठा या फिर पूरी के साथ खा सकते है |

स्टेप-1

किसी भी मिट्टी या कीचड़ को हटाने के लिए सबसे पहले अरबी को बहते पानी के नीचे अच्छी तरह से धोएं। 
फिर अरबी को प्रेशर कुक, स्टीम या माइक्रोवेव में तब तक पकाये जब तक वे आधी पककर नरम न हो जाएं। अरबी को छीलकर लम्बाई में काटलें।

स्टेप-2

अब आप चाहें तो अरबी को हथेलियों के बीच में हल्का सा दबाकर चपटा कर लें। अरबी को मध्यम गरम तेल में सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई करें फिर गैस धीमी करे, धीमी आंच पर पकने दे, थोड़ी थोड़ी देर में चलाये, तब तक जब तक सब्जी पक न जाये।
आप देखेंगे अरबी का रंग लाल लाल हो रहा है और करारी भी हो रही है।

स्टेप-3

आप कढ़ाई में तेल डालें उसमें अजवाइन का छौंक लगाएं सभी मसाले डालकर अरबी डाल दे अब अरबी को थोड़ी देर तक भूने जब तक कि मसाला इस पर अच्छे से लिपट ना जाए तब तक भुने।

स्टेप-4

2 से 4 मिनट बाद आपके अरबी बनकर तैयार हो जाएंगी। उसके ऊपर थोड़ा सा चाट मसाला डालिए बेसन की अरबी (Besan wali Arbi) तैयार हैं, अरबी को प्याले या प्लेट में निकालिये  और हरा धनिया डाल दें। ओर स्वाद के अनुसार नींबू रस डाल दीजिए।

स्टेप-5

अब यह सर्व करने के लिए तैयार है आप इसको पूरी रोटी पराठा किसी भी चीज के साथ सर्व कर सकते हैं साथ में दही भी ले सकते हैं।

सुझाव:-

  • अरबी खरीदते समय ध्यान रखें कि अरबी एक जैसे आकार की हो, कहीं से पतली कहीं से मोटी और ज्यादा गांठ वाली न हो। साथ ही अरबी का कलर भी अधिक डार्क न होकर हल्का होना चाहिए।
  • अरबी को छीलने से पहले पूरी तरह से ठंडा होने दीजिये। अगर गरम-गरम अरबी छीलते हैं तो वह ज्यादा लसलसी हो जाएगी।
  • सब्जी बनाते समय उसे एकदम तेजी से नहीं चलायें, आसानी से धीरे धीरे अरबी को पलटते हुये चलायें।
  • अरबी आप अच्छे वाले चुने, जिसमे बहुत सारी गुढ़लिया नहीं हो |
  • अरबी को 3-4 सिटी लगने तक उसे उबाले |
  • अबरी को अच्छे से फ्राई करे ताकि वो टूटे नहीं |

Review

अरबी की सब्जी जो इतनी लोकप्रिय नहीं है, फिर भी वास्तव में पौष्टिक और स्वादिष्ट उपज है जो प्रकृति माँ ने हमारे लिए स्टोर की है – टैरो रूट्स (हिंदी में अरबी और घुइया कहा जाता है)। यह अरबी रेसिपी या घुइया की सब्जी कुरकुरी, पूरी तरह से मसालेदार और सबसे आसान तरीका है जिससे आप अपने रोजमर्रा के भोजन में बदलाव कर सकते हैं।मुझे विश्वास है कि आपको ये अरबी कि रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी | अगर इस रेसिपी से जुड़ी आपको कोई भी डाउट है तो आप हमसे कमेंट के जरिये पूछ सकते है | और हम कोशिश करेंगे कि आपके डाउट को जल्द से जल्द ख़त्म कर दे |

FAQ:

Q. अरबी की सब्जी खाने से क्या फायदा?

ANS. स्वस्थ हृदय के लिए अरबी के फायदे …
कैंसर के लिए अरबी खाने के फायदे …
पाचन तंत्र में अरबी के लाभ …
वजन को कम करने में सहायक 

Q. क्या मैं रोज अरबी खा सकती हूं?

ANS यदि आप अपने दैनिक आहार में अरबी को शामिल करते हैं, तो यह आपको स्वस्थ तरीके से वजन कम करने में मदद कर सकती है ।

Q. अरबी में शुगर होती है क्या?

ANS. अरबी में दो प्रकार के कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो है फाइबर और रिसिस्टेंट स्टार्च (Resistant Starch), जो बॉडी में ब्लड शुगर के लेवल को बनाए रखने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.। इंसान स्टार्च को पचा नहीं सकता है, इसलिए ये अवशोषित नहीं होता है और ब्लड शुगर के लेवल को प्रभावित नहीं करता है।

Q. क्या अरबी गैस का कारण बन सकती है?

ANS. जिन लोगों को गैस की समस्या है उन्हें अब इसे नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे सूजन हो सकती है ।

अन्य रेसिपी देखिए

अरबी की सब्जी |Sukhi arbi recipe |अरबी की सूखी मसालेदार सब्जी |Besan wali Arbi Recipe

अरबी की सब्जी को मैने बहुत आसान तरह से बनाया है। बच्चे इसे बहुत पसंद करते है क्योंकि यह बहुत स्वादिष्ट और कुरकुरी हो जाती है। यह खाने का स्वाद बढ़ा देती है। आप अरबी की सब्जी पराठे व पूरी के साथ परोसे। इस सब्जी में कच्ची अरबी को लम्बाई में काटते है, बच्चों को यह बहुत पसंद आती है, उन्हें यह फिंगर चिप्स जैसी लगती है।

Type: SABJI

Cuisine: Indian

Keywords: अरबी की सब्जी |Sukhi arbi recipe |अरबी की सूखी मसालेदार सब्जी |Besan wali Arbi Recipe

Recipe Yield: 3 PEOPLE

Calories: (200 ग्राम) में 246 कैलोरी

Preparation Time: PT0H10M

Cooking Time: PT0H20M

Total Time: PT0H30M

Recipe Video Name: अरबी की सूखी मसालेदार सब्जी | Arbi Masala Recipe | Fried Arbi recipe | Sukhi arbi recipe

Recipe Video Description: VIDEO PRESENTED BY NISHA MADULIKA JI

Recipe Video Thumbnail: https://nishthaskitchen.com/wp-content/uploads/2023/06/Besan-wali-Arbi-Recipe-300x169.png

Recipe Ingredients:

  • 500 ग्राम अरबी।
  • 2 बड़े चम्मच तेल।
  • 1 छोटा चम्मच अजवाइन।
  • 1 छोटा चम्मच जीरा।
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
  • 1/2 छोटा चम्मच हींग।
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला।
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
  • 1 छोटा चम्मच नमक।
  • 20 ग्राम हरी धनिया बारीक कटी हुई।
  • 2 छोटे चम्मच बेसन
  • आधा नींबू
  • 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला

Recipe Instructions: स्टेप-1 किसी भी मिट्टी या कीचड़ को हटाने के लिए सबसे पहले अरबी को बहते पानी के नीचे अच्छी तरह से धोएं। फिर अरबी को प्रेशर कुक, स्टीम या माइक्रोवेव में तब तक पकाये जब तक वे आधी पककर नरम न हो जाएं। अरबी को छीलकर लम्बाई में काटलें। स्टेप-2 अब आप चाहें तो अरबी को हथेलियों के बीच में हल्का सा दबाकर चपटा कर लें। अरबी को मध्यम गरम तेल में सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई करें फिर गैस धीमी करे, धीमी आंच पर पकने दे, थोड़ी थोड़ी देर में चलाये, तब तक जब तक सब्जी पक न जाये। आप देखेंगे अरबी का रंग लाल लाल हो रहा है और करारी भी हो रही है। स्टेप-3 आप कढ़ाई में तेल डालें उसमें अजवाइन का छौंक लगाएं सभी मसाले डालकर अरबी डाल दे अब अरबी को थोड़ी देर तक भूने जब तक कि मसाला इस पर अच्छे से लिपट ना जाए तब तक भुने। स्टेप-4 2 से 4 मिनट बाद आपके अरबी बनकर तैयार हो जाएंगी। उसके ऊपर थोड़ा सा चाट मसाला डालिए बेसन की अरबी (Besan wali Arbi) तैयार हैं, अरबी को प्याले या प्लेट में निकालिये और हरा धनिया डाल दें। ओर स्वाद के अनुसार नींबू रस डाल दीजिए। स्टेप-5 अब यह सर्व करने के लिए तैयार है आप इसको पूरी रोटी पराठा किसी भी चीज के साथ सर्व कर सकते हैं साथ में दही भी ले सकते हैं।

Editor's Rating:
5

Leave a Comment