Bharwan Baingan Recipe | भरवां बैंगन | Bharwa baingan | भरवा बैंगन की स्वादिष्ट सब्जी रेसिपी |भरवा बैंगन इस 1ट्रिक से बनाए बड़े बच्चे उंगलियां चाट चाट कर खयेंगे Stuff Bharwa Baingan Masala Sabji
Title Excerpt: भरवां बैंगन के बारे मे , मसालों ओर मूंगफली के साथ बनाए, भरवां बैंगन का स्वाद, बनाने मे समय, सर्विनग / SERVING, भरवां बैंगन के लिए लगने वाली सामग्री, बनाने की विधि, सुझाव,विडिओ लिंक, FAQ, रिव्यू ।
भरवां बैंगन के बारे मे
आपने बैंगन की सब्जी कई तरह से बना कर खाई होगी जेसे आलू बैगन बैगन का भरता । बैगन का जायका सभी को भाता है फिर चाहें इसे अकेले बनाया जाए या फिर आलूओं के साथ, लेकिन भरवां मसालेदार बैंगन का मजा ही कुछ और है। एक बार इसे भी घर पर बना कर के देखिए। इसका स्वाद ऐसा कि इसे हर कोई पसंद करेगा और इसे बार-बार बनाने की फरमाइश की जाएगी। इसे बनाने के लिए कुछ अलग से लाना भी नहीं पड़ता, बस आपके रसोई में मौजूद मसालों से आप मजेदार भरवां बैंगन बना सकते हैं। एक आसान और स्वादिष्ट उत्तर भारतीय बैंगन पर आधारित सब्जी जो कि मसाले के मिश्रण से बनाई गई है। यह एक मसालों पर आधारित सब्जी रेसिपी है जिसे किसी भी भारतीय रोटी, पराठे या चावल और दाल के संयोजन के साथ परोसा जा सकता है।
मसालों ओर मूंगफली के साथ बनाए
आज हम बैंगन मसाले और मूंगफली के साथ बना रहे हैं अगर आप चाहें तो इसमें मूंगफली की जगह पर भुना बेसन का या फिर कॉर्नफ्लोर का भी प्रयोग कर सकते हैं लेकिन हम आज इसको भुनी मूंगफली के चुरे के साथ बनाएंगे जिससे इसका स्वाद और भी अच्छा हो जाएगा और इसका जो मसाला भरा हुआ होगा वह बहुत टेस्टी लगेगा इसलिए हम इसको जो भी मसाले और मूंगफली के साथ बनाने जा रहे हैं वह आप सभी को बहुत पसंद आएंगे हमने इसको पहले घर पर कई बार ट्राई किया है।
भरवां बैंगन का स्वाद
भरवा बैंगन की स्वादिष्ट सब्जी रेसिपी है यह लाजवाब रेसिपी आपने कहीं नहीं खाई होगी इस तरह से बनाओगे तो अपना भोजन और भी स्वादिष्ट बनाओगे । भरवा बैंगन का स्वाद बहुत ही अच्छा होता है और यह बनने के बाद वह स्वाद बनते हैं इसे खाने में कोई ज्यादा दिक्कत नहीं होती है और यह सभी को बहुत पसंद आता है क्योंकि इसमें जो अपना मसालों का एक फ्लेवर होता है वह बैंगन के अंदर बहुत अच्छे से मिक्स हो जाता है और उसके अंदर अच्छे से पहुंचने के कारण ही यह वह स्वाद लगता है उसमें नमक तीखा खट्टा सब चीज बहुत परफेक्ट होता है।
बनाने मे समय:-
तैयारी का समय: | 10 MINUTES |
पकाने का समय: | 20 MINUTES |
कुल समय: | 30MINUTES |
सर्विनग / SERVING
कितने लोगों के लिए | 5 |
भरवां बैंगन के लिए लगने वाली सामग्री:-
2 बड़े चम्मच मूंगफली |
1 छोटा चम्मच साबूत धनिया |
1 छोटा चम्मच जीरा |
¼ छोटा चम्मच मेथी |
1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर |
½ छोटा चम्मच हल्दी |
1 छोटा चम्मच अमचूर |
¾ छोटा चम्मच नमक |
अन्य सामग्री: |
15 बैंगन छोटे साइज के |
3 बड़े चम्मच तेल |
1 छोटा चम्मच जीरा |
1 तेज पत्ता |
1 Pinch पिंच हिंग |
1 प्याज (बारीक कटा हुआ) |
1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट |
½ छोटा चम्मच हल्दी |
½ छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर |
½ छोटा चम्मच गरम मसाला |
2 कप टमाटर प्यूरी |
½ छोटा चम्मच नमक |
½ कप पानी |
2 टेबल स्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) |
बनाने की विधि
इस रेसिपी में, आप सफेद लाइन वाले बैंगन या बैंगनी रंग के बैगन का उपयोग कर सकते है जो अन्य सभी बैंगन की तुलना में मेरा पसंदीदा है। इस लिए आप अपनी पसंद के बैगन बना सकते है ।वैसे भी,भरवा बैगन के साथ मैंने मूंगफली के साथ मसालों के अनूठे मिश्रण का इस्तेमाल किया।
स्टेप-1
सबसे पहले बैंगन को बिना डंठल निकाले एक्स शेप में काट लें।या फिर बीच मे से चीर लीजिए। रंग बदलने से बचने के लिए 10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।नहीं तो यह काले पड़ने लगगे।
स्टेप-2
इस बीच, 2 टेबल स्पून मूंगफली को कुरकुरा होने तक भूनकर मसाला पाउडर तैयार कर लीजिए.1 टीस्पून धनिया , 1 टीस्पून जीरा और ¼ टीस्पून मेथी डालें।सभी को अच्छे से रोस्ट कर लीजिए।
स्टेप-3
धीमी आंच पर मसाले को सुगंधित होने तक भून लें। फिर इसको पूरी तरह से ठंडा करें और मिक्सी में निकाल लीजिए।अब इसमे 1 टीस्पून मिर्च पाउडर, ½ टीस्पून हल्दी, 1 टीस्पून अमचूर और ¾ टीस्पून नमक भी डालें।बिना पानी डाले बारीक या थोड़ा दरदरा पाउडर बना लें।
स्टेप-4
अब बैगन में तैयार मसाला पाउडर भर कर रख दीजिये। एक तरफ रखो।एक बड़ी कड़ाही में, 3 टेबलस्पून तेल गरम करें और उसमें 1 टीस्पून जीरा, 1 तेज पत्ता और चुटकी भर हींग डालें। भरवां बैगन डालें और एक मिनट के लिए भूनें।ढककर धीमी आंच पर 10 मिनट या आधा पकने तक पकाएं।
स्टेप-5
बैगन के आधा पकने के बाद एक तरफ रख दें। उसी तेल में 1 प्याज़, 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह भूनें।
आंच धीमी रखते हुए, ½ छोटी चम्मच हल्दी, ½ छोटी चम्मच मिर्च पाउडर और ½ छोटी चम्मच गरम मसाला डालें। अब मसाले के सुगंधित होने तक भूनें।
स्टेप-6
फिर 2 कप टमाटर प्यूरी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।ढककर तब तक पकाएं जब तक कि तेल किनारों से अलग न हो जाए।
अब तले हुए बैंगन में डालें और ½ छोटी चम्मच नमक डालें। धीरे से मिलाएं।
स्टेप-7
½ कप पानी डालें और हल्के हाथों मिला लें। ढककर 10 मिनट के लिए या बैंगन के पूरी तरह से पकने तक उबाल लें।अंत में, 2 टेबल स्पून धनिया डालें और रोटी या परोटे के साथ भरवा बैंगन का आनंद लें। बहुत से लोग इसको चावल से भी खाना पसंद करते है।
सुझाव:-
- भरवा बैंगन बनाने के लिए हमेशा छोटे वाले बैंगन का ही इस्तेमाल करे।
- आप चाहे तो इस रेसिपी में मसाले अपने स्वाद अनुसार भी डाल सकते है।
- आप चाहे तो मूंगफली की जगह बेसन ,कॉर्न फ्लौर का भी इस्तेमाल कर सकते है।
- इसमें स्वाद के लिए थोड़ी से क्रीम भी डाल सकते है।
- बैंगन को कट लगते समय थोड़ा ध्यान रखे और बैंगन को अच्छे से देख ले की इसमें कोई कीड़ा तो नहीं है
- साथ ही, मसाले को अच्छा स्वाद पाने के लिए धीमी आंच पर भूनें।
- आप मसाला पाउडर बनाते समय 2 टेबल स्पून नारियल भी डाल सकते हैं।
- भरवा बैंगन रेसिपी को तीखा और गर्मागर्म परोसने पर बहुत अच्छा लगता है
Review-
दोस्तों भरवा बैंगन खाना किसे पसंद नहीं होता बच्चे हो या बड़े सभी लोग भरवा बैंगन को खाना पसंद करते है। लोग अकसर यह सब्जी होटल पर जाकर खाना पसंद करते है और सोचते है की हम भरवा बैंगन कैसे घर बना सकते है। दोस्तों आपने भी कभी न कभी भरवा बैंगन जरूर खाया होगा और आपको भी पता होगा की यह कितना ज्यादा स्वादिस्ट लगता है और अगर आपने यह भरवा बैंगन कभी नहीं खाया है तो आप इसे आसानी से घर में बना सकते है। आज हम आपके लिए लाये है एक दम होटल जैसे भरवा बैंगन बनाने की आसान रेसिपी आप इस रेसिपी से आसानी से अपने घर में भरवा बैंगन बना सकते है और इसे एन्जॉय कर सकते है।
FAQ:
Q.-बैंगन की सब्जी में कितनी कैलोरी होती है?
ANS. एक कटोरी आलू बैंगन की सब्जी में केवल 120 कैलोरी होती है, जो इस व्यंजन को कैलोरी के प्रति जागरूक लोगों के लिए आदर्श बनाती है! प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स और वसा का संतुलित संयोजन इसे एक स्वस्थ व्यंजन बनाता है जिसका आनंद बिना किसी अपराधबोध के लिया जा सकता है
Q.-क्या बैंगन डाइटिंग के लिए अच्छा है?
ANS.-शोध से साबित होता है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए बैंगन में कई पोषक तत्व होते हैं। चूंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी कम होती है, इसलिए बैंगन के सेवन से वजन कम करना आसान हो जाता है । इसके अलावा, इसकी उच्च फाइबर सामग्री आपकी भूख को प्रबंधित करने में अद्भुत काम करती है।
Q.-बैंगन किसे नहीं खाना चाहिए?
ANS.-बैंगन में ऑक्सलेट प्रचुर मात्रा में होता है। ऑक्सालेट्स गुर्दे की पथरी के निर्माण में योगदान करते हैं। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि जिन रोगियों को गुर्दे की पथरी का इतिहास है, उन्हें बार-बार बैंगन का सेवन करने से बचना चाहिए। हालाँकि पर्याप्त सबूत उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन कुछ पारंपरिक सिद्धांत गर्भावस्था के दौरान बैंगन से परहेज करने का सुझाव देते हैं।
Q.-बैंगन के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?
ANS.-आयुर्वेद के अनुसार, किसी भी सब्जी के साथ डेयरी उत्पाद खाना हानिकारक हो सकता है। लेकिन दही और बैंगन पाचन एंजाइमों में बड़ी गड़बड़ी पैदा करते हैं
अन्य रेसिपी देखने के लिए क्लिक कीजिए
- आलू का हलवा रेसिपी | Aloo ka Halwa in Hindi | पोटैटो हलवा | आलू हलवा
- साबुत मूंग दाल रेसिपी| Sabut moong dal recipe in Hindi| साबुत मूंग दाल रेसिपी हिंदी मे| Sabut Moong Dal
- आलू गोभी रेसिपी | आलू गोभी |Aloo gobhi Recipe
- चना मसाला रेसिपी | chana masala in hindi | छोले मसाला | चना मसाला |Chana Masala Restaurant Style
- ब्रेड उपमा बनाने की रेसिपी हिंदी में । Bread Upma Recipe In Hindi | Bread Upma|
- Besan Aloo ki Sabji| बेसन आलू की सब्जी |Aloo Ki Sabji | बेसन के आलू
- कटहल की सूखी सब्जी बनाने का तरीका | Kathal ki Sukhi Sabji Recipe | Jackfruit Curry Recipe | Kathal Ki Sabzi | Jackfruit recipe। Dry Kathal recipe
- हलवाई स्टाइल कद्दू की सब्जी | Halwai Style Kaddu ki Sabji Recipe in Hindi | कद्दू की सब्जी| कददू की चटपटी सब्ज़ी |Kaddu ki sabzi
- सूखे आम का अचार बनाने की विधि | Mango Pickle | AAM KA ACHAR | आम का अचार
- मीठी पूरी | Meethi puri recipe in Hindi | Healthy Atta Suji Sweet Mathri | आटे सूजी के मीठी सवाली | मीठी सवाली
- लौकी के पकौड़े रेसिपी | Lauki Ke Pakode Recipe in Hindi
- निम्बू मसाला सोडा बनाने का आसान तरीका |निम्बू मसाला सोडा |Nimbu Soda Shikanji Recipe|Home made Nimbu Masala Soda
- मिर्च के पकोड़े | मिर्ची वडा | Rajasthani Mirchi Vada Recipe | Mirchi Bhajji |Hari Mirch Ke Pakode Recipe
- काजू करी रेसिपी|काजू मसाला रेसिपी| Kaju Masala in Hindi | Kaju Curry recipe | Restaurant Style Kaju Masala | Simple & easy recipe
- दम आलू रेसिपी | Dum aloo Recipe
- भरवां तोरई रेसिपी | Bharwa Turai Recipe in Hindi | भरवां तोरई की सब्जी
- आम पन्ना रेसिपी | Aam panna Recipe | Mango Panna Recipe
- अरबी की सब्जी |Sukhi arbi recipe |अरबी की सूखी मसालेदार सब्जी |Besan wali Arbi Recipe
- लसोड़े की सब्जी | Lasoda ki Sabji | Gunda Sabji Recipe
- पालक पूरी रेसिपी | Palak puri Recipe |पालक पूरी
- अंकुरित सलाद रेसिपी | Sprout Salad In Hindi
- भरवां टिन्डे – Bharwan Tinde Recipe-भरवां टिंडे की टेस्टी सब्जी
- चने की दाल का भरवां मसाला पराठा | चने की दाल के परांठे | Chana Dal Paratha Recipe
- बासी रोटी की चटपटी चाट | Leftover roti chaat recipe
- Dhokla Recipe | बेसन का ढोकला
- आम का शेक रेसिपी – Easy Mango Shake Recipe-मैंगो शेक-मैंगो शेक बनाने का सही तरीका
- लौकी की सब्जी रेसिपी | Lauki Ki Sabji Recipe
- भरवां शिमला मिर्च रेसिपी | Bharwa Shimla Mirch Recipe
- Pav Bhaji Recipe in Hindi | पाव भाजी रेसिपी हिंदी | कुकर में भाजी
- मलाई कुल्फी रेसिपी | Malai Kulfi in Hindi |दूध से कुल्फी बनाने का आसान तरीका | Kulfi Recipe | मलाईदार कुल्फी
- फ्रूट रायता रेसिपी |Fruit Raita Recipe
- भरवा भिंडी रेसिपी | Stuffed Bhindi Recipe |मसाला भरवा भिंडी
- चने के सत्तू का नमकीन शर्बत – Namkeen Sattu Drink recipe
- मशरूम सूप रेसिपी | Mushroom Soup Recipe
- आसान तरीके से बनाए शीरमाल | Sheermal Recipe
- मेवे की सेवई रेसिपी | Dry Fruit Sewai Recipe
- चावल की खीर रेसिपी | Rice kheer Recipe
- चने के सत्तू का नमकीन शर्बत – Namkeen Sattu Drink recipe
- मशरूम सूप रेसिपी | Mushroom Soup Recipe
- आसान तरीके से बनाए शीरमाल | Sheermal Recipe
- मेवे की सेवई रेसिपी | Dry Fruit Sewai Recipe
- चावल की खीर रेसिपी | Rice kheer Recipe
- Aloo Lachha Tikki | लच्छा टिक्की बनाने का आसान तरीका
- सोया चाप रेसिपी इन हिंदी | Soya Chaap Recipe in Hindi
- आसान सांभर रेसिपी (Sambar Recipe)
- कांजी वड़ा रेसिपी |Kanji Vada Recipe
- आसान क्रिस्पी आलू चीज़ बॉल्स | Potato Cheese Balls Recipe
- Suji Ke Appe Recipe In Hindi | सूजी के स्वादिस्ट अप्पे बनाने की विधि
- Moong Dal Cheela Recipe | मूंग दाल चीला रेसिपी
- Rabri Recipe | रबड़ी | Rabari or Rabadi Recipe
- Easy Dahi Bhalla Recipe | आसान दही भल्ला रेसिपी
- बनाना चिप्स रेसिपी |Banana chips Recipe
- रोटी पोहा रेसिपी| Roti Poha Recipe
- Aloo Cutlet Recipe In Hindi-आलू कटलेट रेसिपी
- litti Chokha Recipe In Hindi | लिट्टी चोखा रेसिपी
- Dahi Pyaz Ki Sabji Recipe|दही प्याज की सब्जी बनाने की विधि
- Sweet Corn Chaat
- Suji Ka Chila Recipe In Hindi-सूजी का चीला
- Bread Malai Toast Recipe in Hindi
- Quick Bread Pizza Recipe
- Malai Kofta Recipe In Hindi
- Tomato Soup Recipe in Hindi
- Rava Upma- रवा उपमा
- सरसों का साग | Sarson ka Saag recipe
- गुलाब जामुन रेसिपी
- समोसा की रेसिपी
- राजस्थानी स्टाइल |गट्टे की सब्जी
- गाजर का अचार |Carrot Pickle Recipe| Gajar Ka Achar
- Stuffed Karela Recipe
- MIX PAKORA | मिक्स पकोड़ों की रेसिपी| वेज पकोड़ा रेसिपी
- आसान वेज मोमोज रेसिपी |मोमोज बनाने की रेसिपी|EASY VEG MOMOS RECEIPE
- वेज फ्राइड राइस | Veg Fried Rice | वेजिटेबल फ्राइड राइस
Bharwan Baingan Recipe | भरवां बैंगन | Bharwa baingan | भरवा बैंगन की स्वादिष्ट सब्जी रेसिपी
आपने बैंगन की सब्जी कई तरह से बना कर खाई होगी जेसे आलू बैगन बैगन का भरता । बैगन का जायका सभी को भाता है फिर चाहें इसे अकेले बनाया जाए या फिर आलूओं के साथ, लेकिन भरवां मसालेदार बैंगन का मजा ही कुछ और है। एक बार इसे भी घर पर बना कर के देखिए। इसका स्वाद ऐसा कि इसे हर कोई पसंद करेगा और इसे बार-बार बनाने की फरमाइश की जाएगी। इसे बनाने के लिए कुछ अलग से लाना भी नहीं पड़ता, बस आपके रसोई में मौजूद मसालों से आप मजेदार भरवां बैंगन बना सकते हैं। एक आसान और स्वादिष्ट उत्तर भारतीय बैंगन पर आधारित सब्जी जो कि मसाले के मिश्रण से बनाई गई है। यह एक मसालों पर आधारित सब्जी रेसिपी है जिसे किसी भी भारतीय रोटी, पराठे या चावल और दाल के संयोजन के साथ परोसा जा सकता है।
Type: SABJI
Cuisine: INDIAN
Keywords: Bharwan Baingan Recipe | भरवां बैंगन | Bharwa baingan | भरवा बैंगन की स्वादिष्ट सब्जी रेसिपी
Recipe Yield: 5
Calories: एक कटोरी आलू बैंगन की सब्जी में केवल 120 कैलोरी होती है,
Preparation Time: PT0H10M
Cooking Time: PT0H20M
Total Time: PT0H30M
Recipe Video Name: भरवा बैंगन इस 1ट्रिक से बनाए बड़े बच्चे उंगलियां चाट चाट कर खयेंगे Stuff Bharwa Baingan Masala Sabji
Recipe Video Description: PRESENTED BY PARUL JI
Recipe Video Thumbnail: https://nishthaskitchen.com/wp-content/uploads/2023/07/Bharwa-baingan-recipe-300x169.png
Recipe Ingredients:
- 2 बड़े चम्मच मूंगफली
- 1 छोटा चम्मच साबूत धनिया
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- ¼ छोटा चम्मच मेथी
- 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- ½ छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच अमचूर
- ¾ छोटा चम्मच नमक
- अन्य सामग्री:
- 15 बैंगन छोटे साइज के
- 3 बड़े चम्मच तेल
- 1 Pinch पिंच हिंग
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 तेज पत्ता
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- ½ छोटा चम्मच हल्दी
- ½ छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
- 2 कप टमाटर प्यूरी
- ½ छोटा चम्मच नमक
- ½ कप पानी
- 2 टेबल स्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
Recipe Instructions: स्टेप-1 सबसे पहले बैंगन को बिना डंठल निकाले एक्स शेप में काट लें।या फिर बीच मे से चीर लीजिए। रंग बदलने से बचने के लिए 10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।नहीं तो यह काले पड़ने लगगे। स्टेप-2 इस बीच, 2 टेबल स्पून मूंगफली को कुरकुरा होने तक भूनकर मसाला पाउडर तैयार कर लीजिए.1 टीस्पून धनिया , 1 टीस्पून जीरा और ¼ टीस्पून मेथी डालें।सभी को अच्छे से रोस्ट कर लीजिए। स्टेप-3 धीमी आंच पर मसाले को सुगंधित होने तक भून लें। फिर इसको पूरी तरह से ठंडा करें और मिक्सी में निकाल लीजिए।अब इसमे 1 टीस्पून मिर्च पाउडर, ½ टीस्पून हल्दी, 1 टीस्पून अमचूर और ¾ टीस्पून नमक भी डालें।बिना पानी डाले बारीक या थोड़ा दरदरा पाउडर बना लें। स्टेप-4 अब बैगन में तैयार मसाला पाउडर भर कर रख दीजिये। एक तरफ रखो।एक बड़ी कड़ाही में, 3 टेबलस्पून तेल गरम करें और उसमें 1 टीस्पून जीरा, 1 तेज पत्ता और चुटकी भर हींग डालें। भरवां बैगन डालें और एक मिनट के लिए भूनें।ढककर धीमी आंच पर 10 मिनट या आधा पकने तक पकाएं। स्टेप-5 बैगन के आधा पकने के बाद एक तरफ रख दें। उसी तेल में 1 प्याज़, 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह भूनें। आंच धीमी रखते हुए, ½ छोटी चम्मच हल्दी, ½ छोटी चम्मच मिर्च पाउडर और ½ छोटी चम्मच गरम मसाला डालें। अब मसाले के सुगंधित होने तक भूनें। स्टेप-6 फिर 2 कप टमाटर प्यूरी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।ढककर तब तक पकाएं जब तक कि तेल किनारों से अलग न हो जाए। अब तले हुए बैंगन में डालें और ½ छोटी चम्मच नमक डालें। धीरे से मिलाएं। स्टेप-7 ½ कप पानी डालें और हल्के हाथों मिला लें। ढककर 10 मिनट के लिए या बैंगन के पूरी तरह से पकने तक उबाल लें।अंत में, 2 टेबल स्पून धनिया डालें और रोटी या परोटे के साथ भरवा बैंगन का आनंद लें। बहुत से लोग इसको चावल से भी खाना पसंद करते है।
5