आसान ढोकला रेसिपी | खमन ढोकला |Dhokla Recipe | बेसन का ढोकला Dhokla Recipe in Hindi | खमण ढोकला बनाने की सबसे आसान विधि
Title Excerpt: ढोकले के बारे मे , नारियल के साथ बनाए, ढोकले का स्वाद, बनाने मे समय, सर्विनग / SERVING, ढोकले के लिए लगने वाली सामग्री, बनाने की विधि, सुझाव,विडिओ लिंक, एफ ए कउ , रिव्यू ।
ढोकले के बारे मे
खमन, जिसे अन्य भारतीय राज्यों में ढोकला के नाम से भी जाना जाता है, गुजराती व्यंजनों का एक लोकप्रिय व्यंजन है। ढ़ोकला का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। गुजरात की यह पॉपुलर डिश अब देशभर में काफी प्रचलित हो चुकी है। खाने के शौकीन एक बार इसका स्वाद ले लें तो फिर इसे दोबारा खाने का मौका नहीं छोड़ते हैं. गुजराती खमण ढोकला की हम आपको आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं जो बहुत कम समय में घर में ही तैयार की जा सकती है। इस रेसिपी की मदद से आप मुलायम और स्पंजी ढोकला तैयार कर सकेंगे। ब्रेकफास्ट के वक्त या फिर दिन में किसी भी वक्त थोड़ी सी भूख सताने पर फटाफट इस रेसिपी को तैयार किया जा सकता है। बच्चे भी इसे काफी पसंद करते हैं।
नारियल के साथ बनाए
अगर ढोकले मे आप ऊपर से थोड़ा स नारियल डाल देते है तो उसका स्वाद ओर भी बेहतरीन हो जाता है। गार्निश के लिए नारियल को घिस कर डाला जाता है।
ढोकला का स्वाद
ढोकला बच्चे हों या बड़े सभी को बहुत पसंद आता है। नरम-नरम स्वादिष्ट ढोकला का जायका आपका भी दिल जीत लेगा। आप इसे घर पर भी बना सकते हैं, तो इस बार अगर आप अपनों के लिए कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो ढोकला जरूर बनाएं।
बनाने मे समय:-
तैयारी का समय: | 10 MINUTES |
पकाने का समय: | 20 MINUTES |
कुल समय: | 30MINUTES |
सर्विनग / SERVING
कितने लोगों के लिए | 5 |
ढोकले के लिए लगने वाली सामग्री:-
बेसन – 1 कप |
सूजी (रवा) – 1 टेबल स्पून |
नींबू रस – डेढ़ टी स्पून |
इनो पाउडर – 1 टी स्पून |
हरी मिर्च (कटी) – 2 |
अदरक (कद्दूकस) – 1 टी स्पून |
पानी – 3/4 कप |
तेल – 1 टी स्पून |
नमक – स्वादानुसार |
चाट मसाला |
तड़का लगाने के लिए |
तेल – 2 टेबल स्पून |
कड़ी पत्ते – 10-15 |
राई – 1/2 टी स्पून |
जीरा – 1/2 टी स्पून |
तिल – 1 टी स्पून |
चीनी – 1 टेबल स्पून |
हरी मिर्च (लंबाई में कटी) – 4 |
किसा हुआ ताजा नारियल – 2 टेबल स्पून |
हींग – 1 चुटकी |
पानी – 1/3 कप |
बनाने की विधि
जब नाश्ते के समय भूख लगे या बच्चों के स्कूल टिफिन पर नाश्ता बनाना हो या सफर में नाश्ता साथ ले जाना हो तो इस समय घर पर ढोकला बना सकते हैं। इस तरीके से इसे बनाओगे तो बहुत ही सॉफ्ट और स्पंजी बनेगा जो सभी को पसंद आएगा। बस आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं, थोड़ी ही देर में इसे बना कर खा सकते हैं।
स्टेप-1
सबसे पहले गहरे बर्तन में बेसन को अच्छे से छान लें और इसमें थोड़ा पानी डालकर इसका गाड़ा घोल तैयार कर लें। घोल मे गांठ न पड़े । अब इसमें हल्दी पाउडर ओर हिंग डाल कर मिला लें।
स्टेप-2
इसके बाद बेसन के घोल को कुछ देर के लिए ढककर रख दें। ताकि इतने समय में बेसन सेट हो जाये। अब इसमे 1 चम्मच चीनी ओर आधा नींबू डाल कर 7 से 8 मिनट तक एक साइड चलाते हुए फेंट ले।
स्टेप-3
अब एक बर्तन में दो गिलास पानी डाल कर आंच पर गरम होने को रख दें। साथ ही इस बर्तन में एक ढोकला स्टैंड भी रख दें। इस पर बेसन का घोल भर कर थाली रखी जाएगी।
स्टेप-4
इस थाली को थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लें। इसके बाद बेसन के तैयार घोल में ,नमक ,हरी मिर्च, अदरक पीस कर इसमें डाल कर अच्छे से मिला लें।
स्टेप-5
फिर इसमें ईनो साल्ट डाल कर कुछ देर चमचे से चलाएं। मिश्रण में उबाल आने पर इसे पहले से बर्तन में रखी थाली में डाल लें। इसके बाद इस बर्तन को ढक कर मद्धम आंच पर पकाएं।
स्टेप-6
आपका ढोकला तैयार हो चुका है या नहीं यह देखने के लिए इसमें चाकू की नोक डाल कर देखें। अगर यह चाकू से नहीं चिपकता, तो समझ लीजिए आपका ढोकला तैयार हो गया है ।
स्टेप-7
ढोकला की थाली बर्तन से निकाल लें। इसके बाद ढोकला की थाली को दूसरे बर्तन में पलट लें और चाकू से ढोकला काट लें।
स्टेप-8
इसके बाद पैन में तेल गरम करें। इसमें राई और हरी मिर्च कड़ी पत्ता, तिल ,जीरा डाल कर तड़का लगा ले। फिर इसमें थोड़ा सा पानी करीब आधा कप पानी डालें और साथ ही नमक, चीनी भी डाल दें। इसे गरम करें और उबाल आने पर उतार लें।
स्टेप-9
इसमें नीबू का रस निचोड़ लें फिर इस तड़के थोड़ा ठंडा होने के बाद इसको ढोकले के ऊपर डालें। बाद में इसे हरा धनिया की पत्तियों से गार्निश करे साथ ही ऊपर से कसा हुआ नारियल भी डाल दें। आपका ढोकला तैयार है।
स्टेप-10
आप इसको लाल या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते है।
सुझाव:-
- बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा।
- अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा।
- इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, तुरंत पकाने रखें।
- गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा इस लिए मिडियम रखे।
- सबसे पहले, नरम और स्पंजी ढोकला के लिए ईनो जोड़ने से पहले ढोकला बैटर को अच्छी तरह से फेंट लें।
- इसके अलावा, मध्यम आंच पर 25 मिनट तक या पूरी तरह से पकने तक भाप दें।
- साथ ही, चीनी को तड़के में जोड़ना वैकल्पिक है।
- यदि आप कुछ घंटों के बाद या अगले दिन ढोकले परोसने की योजना बनाते हैं, तो मैं नारियल या धनिया डालने की सलाह नहीं देता। बस तड़का डालें।
- ढोकले को एक ढके हुए कंटेनर में रेफ्रिजरेट करें। परोसते समय आप माइक्रोवेव या ओवन में पानी छिड़क कर गर्म कर सकते हैं।
Review-
यह हल्का, स्पंजी है और इसमें बेसन (बेसन), मसालों एक साधारण संयोजन से महान स्वादिष्ट स्वाद का संकेत शामिल है। बेसन पिसा हुआ काला चना है।ढोकला एक स्वस्थ नमकीन-मीठा नाश्ता है जो शाकाहारी होता है। इसके अलावा, यह लस मुक्त भी हो सकता है, अगर आप बैटर में सूजी और हींग को छोड़ दें।खमन को पीले ढोकला के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि इसका रंग पीला या बेसन ढोकला होता है। इसे तत्काल खमन के नाम से भी जाना जाता है।
FAQ:
Q. मेरा ढोकला स्पंजी क्यों नहीं है?
ANS.झटपट खमन ढोकला रेसिपी में स्पंजी और हल्की बनावट नींबू के रस या साइट्रिक एसिड के साथ कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ने वाली ईनो की प्रतिक्रिया से आती है।
यह प्रतिक्रिया एक फज़ी बबली मिश्रण बनाती है जो बैटर को उठने और खमीर उठाने में मदद करती है जिससे स्टीम होने पर यह फूला हुआ और स्पंजी हो जाता है।
इसलिए यदि आप कम लीवनिंग एजेंट (ईनो, बेकिंग सोडा) का उपयोग करते हैं या यदि वे ताजा या सक्रिय नहीं हैं, तो आपका खमन स्पंजी नहीं होगा।
Q. ढोकला गरम खाया जाता है या ठंडा?
ANS. इसे गर्म या कमरे के तापमान पर खाया जा सकता है।
Q. ढोकला कितने प्रकार का होता है?
ANS. ढोकला कई प्रकार का होता है; सूजी का ढोकला, चने की दल का ढ़ोकला, चावल का खट्टा ढोकला, बेसन का खमन ढोकला…
Q. ढोकला के साथ क्या खाना चाहिए?
ANS. ढोकला को आमतौर पर गहरी तली हुई मिर्च और धनिया की चटनी के साथ परोसा जाता है और ताजा धनिया और/या कसा हुआ नारियल के साथ गार्निश किया जाता है।
अन्य रेसिपी देखिए
- आम का शेक रेसिपी – Easy Mango Shake Recipe-मैंगो शेक-मैंगो शेक बनाने का सही तरीका
- लौकी की सब्जी रेसिपी | Lauki Ki Sabji Recipe
- भरवां शिमला मिर्च रेसिपी | Bharwa Shimla Mirch Recipe
- Pav Bhaji Recipe in Hindi | पाव भाजी रेसिपी हिंदी | कुकर में भाजी
- मलाई कुल्फी रेसिपी | Malai Kulfi in Hindi |दूध से कुल्फी बनाने का आसान तरीका | Kulfi Recipe | मलाईदार कुल्फी
Dhokla Recipe | बेसन का ढोकला
खमन, जिसे अन्य भारतीय राज्यों में ढोकला के नाम से भी जाना जाता है, गुजराती व्यंजनों का एक लोकप्रिय व्यंजन है। ढ़ोकला का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। गुजरात की यह पॉपुलर डिश अब देशभर में काफी प्रचलित हो चुकी है। खाने के शौकीन एक बार इसका स्वाद ले लें तो फिर इसे दोबारा खाने का मौका नहीं छोड़ते हैं. गुजराती खमण ढोकला की हम आपको आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं जो बहुत कम समय में घर में ही तैयार की जा सकती है। इस रेसिपी की मदद से आप मुलायम और स्पंजी ढोकला तैयार कर सकेंगे। ब्रेकफास्ट के वक्त या फिर दिन में किसी भी वक्त थोड़ी सी भूख सताने पर फटाफट इस रेसिपी को तैयार किया जा सकता है। बच्चे भी इसे काफी पसंद करते हैं।
Type: APPETIZER
Cuisine: INDIAN
Keywords: Dhokla Recipe | बेसन का ढोकला
Recipe Yield: 5 PEOPLE
Calories: कैलोरीज़ 150
Preparation Time: PT0H10M
Cooking Time: PT0H20M
Total Time: PT0H30M
Recipe Video Name: Dhokla Recipe in Hindi | खमण ढोकला बनाने की सबसे आसान विधि
Recipe Video Description: Dhokla Recipe in Hindi | खमण ढोकला बनाने की सबसे आसान विधि
Recipe Video Thumbnail: https://nishthaskitchen.com/wp-content/uploads/2023/05/DHOKLA-RECEIPE-150x150.jpg
Recipe Ingredients:
- बेसन – 1 कप
- सूजी (रवा) – 1 टेबल स्पून
- नींबू रस – डेढ़ टी स्पून
- इनो पाउडर – 1 टी स्पून
- हरी मिर्च (कटी) – 2
- नमक – स्वादानुसार, चाट मसाला
- अदरक (कद्दूकस) – 1 टी स्पून
- तेल – 1 टी स्पून
- पानी – 3/4 कप
- तड़का लगाने के लिए
- तेल – 2 टेबल स्पून
- कड़ी पत्ते – 10-15
- हींग – 1 चुटकी
- राई – 1/2 टी स्पून
- पानी – 1/3 कप
- जीरा – 1/2 टी स्पून
- चीनी – 1 टेबल स्पून ह
- तिल – 1 टी स्पून
- किसा हुआ ताजा नारियल – 2 टेबल स्पून
- री मिर्च (लंबाई में कटी) – 4
Recipe Instructions: स्टेप-1 सबसे पहले गहरे बर्तन में बेसन को अच्छे से छान लें और इसमें थोड़ा पानी डालकर इसका गाड़ा घोल तैयार कर लें। घोल मे गांठ न पड़े । अब इसमें हल्दी पाउडर ओर हिंग डाल कर मिला लें। स्टेप-2 इसके बाद बेसन के घोल को कुछ देर के लिए ढककर रख दें। ताकि इतने समय में बेसन सेट हो जाये। अब इसमे 1 चम्मच चीनी ओर आधा नींबू डाल कर 7 से 8 मिनट तक एक साइड चलाते हुए फेंट ले। स्टेप-3 अब एक बर्तन में दो गिलास पानी डाल कर आंच पर गरम होने को रख दें। साथ ही इस बर्तन में एक ढोकला स्टैंड भी रख दें। इस पर बेसन का घोल भर कर थाली रखी जाएगी। स्टेप-4 इस थाली को थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लें। इसके बाद बेसन के तैयार घोल में ,नमक ,हरी मिर्च, अदरक पीस कर इसमें डाल कर अच्छे से मिला लें। स्टेप-5 फिर इसमें ईनो साल्ट डाल कर कुछ देर चमचे से चलाएं। मिश्रण में उबाल आने पर इसे पहले से बर्तन में रखी थाली में डाल लें। इसके बाद इस बर्तन को ढक कर मद्धम आंच पर पकाएं। स्टेप-6 आपका ढोकला तैयार हो चुका है या नहीं यह देखने के लिए इसमें चाकू की नोक डाल कर देखें। अगर यह चाकू से नहीं चिपकता, तो समझ लीजिए आपका ढोकला तैयार हो गया है । स्टेप-7 ढोकला की थाली बर्तन से निकाल लें। इसके बाद ढोकला की थाली को दूसरे बर्तन में पलट लें और चाकू से ढोकला काट लें। स्टेप-8 इसके बाद पैन में तेल गरम करें। इसमें राई और हरी मिर्च कड़ी पत्ता, तिल ,जीरा डाल कर तड़का लगा ले। फिर इसमें थोड़ा सा पानी करीब आधा कप पानी डालें और साथ ही नमक, चीनी भी डाल दें। इसे गरम करें और उबाल आने पर उतार लें। स्टेप-9 इसमें नीबू का रस निचोड़ लें फिर इस तड़के थोड़ा ठंडा होने के बाद इसको ढोकले के ऊपर डालें। बाद में इसे हरा धनिया की पत्तियों से गार्निश करे साथ ही ऊपर से कसा हुआ नारियल भी डाल दें। आपका ढोकला तैयार है। स्टेप-10 आप इसको लाल या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते है।
5